रिपोर्ट- अनुज कुमार एमडी न्यूज
प्रयागराज । सोरांव क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दिव्यकीर्ति आई केयर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। हॉस्पिटल का उद्घाटन चिकित्सक के माता-पिता देवनारायण, राजपति देवी, जवाहरलाल एवं मनसा देवी के कर-कमलों द्वारा किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की कार्यक्रम में विधायक गीता पासी सोरांव, डॉक्टर वाचस्पति विधायक बारा, डॉ.आर के वर्मा विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र पासी (पंच ज चैरिटेबल फाउंडेशन), नीरज पासी, राम अभिलाष सरोज, डॉ. रामराज, डॉ. बी.के. भारती, एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. गुलाब सोनी, डॉ. बृजेश, डॉ. रंजीत, डॉ. जयराम, डॉ. सतीश, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. विवेक, डॉ. आदित्य, डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. मनोज सहित राम फल सरोज अध्यापक,राम प्रताप सरोज अध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर नेत्र एवं सामान्य चिकित्सा सुविधा
दिव्यकीर्ति आई केयर हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार आम जनता के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.के. चंद्रा, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ.कल्पना चंद्रा एवं डॉ. शालिनी सरोज ने किया। समारोह के अंत में डॉ. रामराज पासी ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
