रिपोर्ट – अनुज कुमार एमडी न्यूज

प्रयागराज । नवरात्रि और दशहरे के मद्देनजर प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
पुलिस कमिश्नर श्री पीयूष मोर्डिया ने आज जिला पंचायत ऑडिटोरियम में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा, DCP सिटी सागर जैन सहित जिले के सभी ACP मौजूद रहे। बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु भी शामिल हुए।


बैठक में पुलिस कमिश्नर ने लोगों को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया और सभी से सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। DCP सिटी सागर जैन ने 9वीं और 10वीं तिथि को निकलने वाली झांकियों के रूट की जानकारी दी और सभी थाना प्रभारियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर ने दुर्गा पूजा पंडाल और दशहरा भरत मिलाप आयोजन को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस अपनी तरफ से सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, लेकिन आम नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे पुलिस का सहयोग कर मेले को सकुशल संपन्न कराएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने भी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *