एमडी न्यूज गोण्डा रिपोर्टर – अजीत यादव
गोंडा। थाना धानेपुर के मु0अ0सं0 04/2026 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय ने धारा 82 CrPC / 84 BNSS की उद्घोषणा जारी की है। आरोपी सर्पू उर्फ बहाव उर्फ अब्दुल बहाव पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी बालडीह नंदौर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर और काले उर्फ तंजीम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी धुसरा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर काफी दिनों से फरार हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में NBW भी जारी हो चुका है, लेकिन जानबूझकर फरार हैं। थानाध्यक्ष ने कई बार दबिश दी, पर आरोपी नहीं मिले।

अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश FTC प्रथम गोंडा द्वारा दिनांक 17.10.2026 को उद्घोषणा जारी कर दोनों को दिनांक 16.11.2026 को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। उपस्थित न होने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई होगी।थानाध्यक्ष मोतीगंज तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के मकान पर नोटिस चस्पा की गई है।
