रिपोर्ट-कृष्णानंद वर्मा
बाराबंकी। जय मां दुर्गा विशाल जागरण कमेटी, सदरपुर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों ने 501 कन्याओं को थाली, गिलास और चम्मच वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गौरव भी शामिल हुए। वहीं, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बाराबंकी टीम ने भी पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा। कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
ये रहे मौजूद: कमेटी के संस्थापक जसवंत गुप्ता, अध्यक्ष अमरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, मंत्री मनोज कुमार, संचालक मनोज कुमार, सचिव राजेश कुमार सहित अखिलेश कुमार, हेमराज, गजराज, दिलीप वर्मा, अतुल वर्मा, संदीप यादव, नवल सिंह, विमल सिंह, महिपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, मोहित कुमार, रवि कुमार, राम मनोरथ, राकेश कुमार, गंगासागर, राम सुरेश, उत्कर्ष, राम शंकर, राम गोपाल, राघव वर्मा, राम समुझ, राजू मूर्ति दाता, पृथ्वी पाल और सुखमी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
