एकता दिवस के अवसर पर मोटर बाइक रैली का 95 बटालियन C.R.P.F. द्वारा स्वागत।

वाराणसी आज पुलिस लाइन में पूर्वोत्तर राज्य से आये मोटर बाइकर का राजेश्वर एस0 बालापुरकर कमांडेंट-95 बटालियन द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया तथा आगे के सफर के लिए हरी झंडी दिखाकर शुभकामना सहित रवाना किया।

यह गरिमामयी बाइक रैली नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों के जांबाज पुलिसकर्मियों के 47 जांबाज चालकों से सुसज्जित यह दल बिहार के आरा बक्सर और वाराणसी से होते हुए 31 अक्टूबर 2026 को केवड़िया गुजरात पहुंचेगी।

वाराणसी मे आयोजित स्वागत समारोह के दौरान 95 बटालियन सी.आर.पी. एफ के कमांडेट द्वारा बताया कि इस अंतरराज्यीय बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के सपनो के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करना है। इसके साथ ही यह रैली युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ (नशामुक्त समाज का निर्माण) का एक बेहद महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रही है l

95 बटालियन सी.आर. पी.एफ के कमांडेट द्वारा रैली में शामिल सभी बहादुर जवानो के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना दिया गया। इस अवसर पर 95 बटालियन सी.आर.पी. एफ के कमांडेट राजेश्वर एस.बालापुरकर राजेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), स्थानीय पुलिस के राज कुमार त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक,(ANTF), रमाकांत पांडे, निरीक्षक प्रतिसार, निरीक्षक – प्रिंस सिंह, विवेक चंद्र राय के साथ बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *