अनिल यादव मव‌ई अयोध्या
एम डी न्यूज

अयोध्या।राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कुढ़ा सादात के पास रविवार देर शाम कमल पेट्रोल पंप के निकट पेट्रोमैक्स गैस में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर खाना बना रहा था। इसी दौरान पेट्रोमैक्स गैस में आग लग गई। बताया जाता है कि चालक ने जलते पेट्रोमैक्स को किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप कर्मियों को दी, लेकिन आरोप है कि घायल युवक को तत्काल उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी बीच हुए विस्फोट से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पेट्रोल पंप के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम ढलते ही पेट्रोल पंप परिसर के आसपास दर्जनों ट्रक खड़े दिखाई देते हैं। इन ट्रकों को खड़े कराने के पीछे चोरी के डीजल की खरीद-फरोख्त की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस प्रशासन से जांच की मांग घटना के मद्देनजर पेट्रोल पंप के आसपास खड़े होने वाले ट्रकों, सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच जरूरी है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं तथा घायल युवक को समय पर उपचार न मिलने के आरोपों की पड़ताल की जाती है या नहीं।चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान देशराज पुत्र भगवान बख्श निवासी गोगवा के रूप में हुई है।जिन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है चालक ट्रक लेकर भाग गया है जिसकी तलाश जारी है। सूत्रों की माने तो पिट्रोल पंप की लापवाही देखी गई अगर समय रहते पंप कर्मी चेत लेते तो शायद मजदूर बच गया होता।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed