एम डी न्यूज समाचार बाह
संवाददाता कृष्णा ओझा

पिनाहट (आगरा)। कस्बा पिनाहट में सोमवार शाम दबंगों ने दुकान में घुसकर साइकिल दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू सीधे आंख में लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए। घटना के बाद बाजार में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनसार सोमवार शाम करीब 6 बजे मोहल्ला खटीक निवासी बीर बहादुर अपनी साइकिल की दुकान पर बैठा था। तभी कुछ दबंग युवक हाथ में चाकू लेकर दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला बोल दिया। चाकू का वार सीधा उसकी आंख पर लगा।

घायल दुकानदार खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इसी दौरान आरोपी गल्ले में रखे 10 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। सूचना पर पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed