रिपोर्टर – रोहित कुमार
एम डी न्यूज
रकानपुर देहात। रायपुर गांव में आयोजित मेले के दौरान रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।
इस अवसर पर मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।इस आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और धार्मिक परंपरा को जीवंत बनाए रखा।रावण दहन का कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।इस प्रकार रायपुर का मेला धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

6 views
