महराजगंज। जिले में विजयदशमी एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर विद्यार्थियों के हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 21 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महराजगंज की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद महराजगंज में संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड तथा अन्य मान्यता प्राप्त और गैर-सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 21 अक्टूबर 2026 को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, सहायक शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक और समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

22 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *