अनिल यादव मवई अयोध्या
एम डी न्यूज चैनल
अयोध्या। मवई ब्लाक क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा पर माया के दरबार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्रा द्वारा विशाल भंडारे के आयोजन किया गया।दुर्गा पूजा समिति ने हवन-पूजन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। प्रधान प्रतिनिधि सुपुत्र शिवम मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष माता के दरबार में भंडारे का आयोजन किया जाता है जहां पर हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मौके पर उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्र ने माता की आरती की तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है। भंडारे के माध्यम से भूखों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से श्रेष्ठ पुण्य मिलता है।नवरात्रि में भंडारा करने से मां अन्नपूर्णा और मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं। इनकी कृपा से घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य बना रहता है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।अन्नदान और जरूरतमंदों की सेवा करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होता है और समाज में सहयोग एवं भाईचारे की भावना बढ़ती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों विपिन पांडे अरुण मिश्रा अनुराग रमेश चंद विपिन वर्मा शिव गोविंद यादव लवकुश यादव विकास वर्मा सुमित पांडे हरिकेश सोनी आयुष पांडेय समेत कई भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
