एम डी न्यूज चैनल

रिपोर्टर प्रमोद कुमार गोण्डा

गोंडा। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद जनपद भर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को जिला गोंडा की माता रानी की मूर्ति का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

माता की प्रतिमा का विसर्जन आज बेहसवा घाट पर किया गया। इस दौरान घाट पर कहीं भी किसी प्रकार का बवाल नहीं हुआ, शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न हुआ। बताया गया कि आज बे ह सवा घाट पर 25 से 30 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस बार शासन-प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर बहुत ही चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। विसर्जन स्थल को बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया था, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन की इस व्यवस्था की सभी ने सराहना की।

गांव के लोगों ने खूब धूमधाम से माता जी की विदाई की, डीजे के साथ झूमते हुए। विसर्जन करने के समय समस्त भक्तगण रोते हुए, नम आंखों से* माता जी का विसर्जन किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *