हाथरस से इमरान मलिक की खबर

एम डी न्यूज़

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विकास खंड मुरसान के ग्राम दयालपुर में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार फसल की कटाई कराकर उत्पादन का जायजा लिया।
क्रॉप कटिंग का प्रयोग ग्राम दयालपुर निवासी किसान भगवान सिंह के खेत में कराया गया। निर्धारित क्षेत्रफल में धान की कटाई करने पर कुल 14.780 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके माध्यम से धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं सटीक आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं और किसानों को फसल बीमा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता मिलती है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाए। साथ ही उत्पादन संबंधी आंकड़ों के संकलन में विशेष सावधानी बरती जाए, जिससे उपज का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम दयालपुर में सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10×10 मीटर के समबाहु त्रिभुजाकार क्षेत्र में धान की कटाई कर उपज का आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार, अपर सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और फसल बीमा के जिला समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

10 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *