हाथरस से इमरान मलिक की खबर

एम डी न्यूज़

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अक्टूबर को पुलिस टीम ने लहरा चौराहे पर बने खोखे के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इरफान पुत्र सोना निवासी रमसई, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और उनकी टीम शामिल

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *