रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

MD News बहुआयामी समाचार

जनपद बदायूं उसावां-अकबरपुर रोड पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरेराम गुप्ता के गोदाम की छत पर छिड़काव का काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर प्रमोद सागर की 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक प्रमोद सागर उसावां के निवासी थे। बताया जा रहा है कि गोदाम की छत पर काम करते समय उनका हाथ या काम में इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से उनकी जान चली गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मजदूर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *