एंकर:
मथुरा के छाता क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां सरकारी लाइब्रेरी में हुड़दंग करने से मना करना पंचायत सहायक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज आधा दर्जन लोगों ने पंचायत सहायक और उनके चाचा के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीओ (वॉयस ओवर):
पूरा मामला छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव बिड़ावली का है। गांव के पंचायत घर में ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी लाइब्रेरी संचालित है, जहां गांव के बच्चे अध्ययन करने आते हैं। लाइब्रेरी की देखरेख की जिम्मेदारी गांव निवासी पंचायत सहायक रामजीत पर है।

पीड़ित रामजीत के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे लाइब्रेरी में आकर हुड़दंग करते थे और कंप्यूटर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते थे। इस पर उन्होंने कई बार बच्चों को समझाया और उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी थी।

आरोप है कि बीती रात जब रामजीत लाइब्रेरी से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर रामजीत के चाचा विश्वेंद्र मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।

घटना में रामजीत और विश्वेंद्र को गंभीर चोटें आईं। परिजन दोनों को छाता कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।

पुलिस ने बहादुर पुत्र दीवान, राज पुत्र बहादुर, मुन्ना पुत्र बहादुर और आरती पत्नी बहादुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बाइट 1: रामजीत, पीड़ित पंचायत सहायक

बाइट 2: मोहित प्रधान, ग्राम बिड़ावली

रिपोर्ट: कैलाश सिंह यदुवंशी
स्थान: छाता, जनपद मथुरा

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *