
बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत पोलिंग पार्टियों की पोलिंग बूथ पर रवानगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना बरेली
बरेली में आज जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्धारित स्थल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की।शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। जिले में 6763 शिक्षक मतदाता 25 बूथों पर मतदान करेंगे।

जिले में मतदान कराने के लिए संजय गांधी कम्युनिटी हॉल से आज बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला अधिकारी ने इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी, मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
