
रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
MD NEWS बहुआयामी समाचार
गौरा / मनकापुर, गोंडा। अपने विधानसभा क्षेत्र गौरा के ग्राम पंचायत इस्मैला (जिगरिया) निवासी श्री श्याम सुंदर जायसवाल द्वारा विपक्षियों की धमकी से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की दुखद सूचना पर आज क्षेत्रीय विधायक श्री प्रभात वर्मा जी उनके आवास पर पहुंचे।
विधायक जी ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान विधायक जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा को तत्काल घटना स्थल पर बुलाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दुखद घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
