लखनऊ खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यह स्थल पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *