
दूसरे दिन भी गंगा के आसमान में गरजें राफेल और तेजस समेत लड़ाकू विमान, वायुसेना के हैरतअंगेज करतबों पर टिकी निगाहें
वाराणसी। प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित चार घंटे के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के भव्य एरियल डिस्प्ले कार्यक्रम ‘विंग्स ओवर गंगेज’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।
गंगा के आसमान में आयोजित एयर शो के दूसरे दिन भी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। राफेल और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ वायुसेना के अन्य विमानों का प्रदर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। विमानों की तेज गर्जना, आसमान में कलाबाजियां और अनुशासित हवाई प्रदर्शन भारतीय वायुसेना की ताकत, तकनीकी दक्षता और साहस का प्रदर्शन करेंगे।
नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा के ऊपर होने वाले इस एरियल डिस्प्ले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के आगमन और वायुसेना के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। काशी के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसके माध्यम से गंगा की सांस्कृतिक विरासत के साथ भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम की झलक भी देखने को मिलेगी।
