रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाणिज्य अधीक्षकों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

वाराणसी, 23 अक्टूबर, 2026 मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेल यात्रियों को डिजिटल माध्यम से यात्रा टिकट बुकिंग की सरल एवं सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा “रेलवन” ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
रेल यात्रियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने तथा रेलवे की डिजिटल सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 01 से 10 अक्टूबर, 2026 तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को रेलवन ऐप की उपयोगिता एवं सुविधाओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्टेशनों के वाणिज्य अधीक्षकों द्वारा यात्रियों को रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया, इसके उपयोग तथा डिजिटल टिकटिंग से होने वाले लाभों की जानकारी प्रदान की गई।
रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार अभियान को प्रभावी बनाने तथा यात्रियों को जागरूक करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वाणिज्य अधीक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने अपने कार्यालय में वाणिज्य अधीक्षक/ बनारस श्री राजेश कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक/
सीवान जंक्शन श्री उमाकांत तथा वाणिज्य अधीक्षक/छपरा जंक्शन श्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आलोक श्रीवास्तव सहित पुरस्कृत वाणिज्य अधीक्षकगण उपस्थित थे ।

                                            
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *