वाराणसी में विंग्स ओवर गैंजेस के सफल आयोजन में 4 एयर फॉर्मेशन सिग्नल रेजिमेंट ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

भारतीय सेना की 4 एयर फॉर्मेशन सिग्नल रेजिमेंट ने वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के वायुसेना दिवस हवाई प्रदर्शन 2026 के लिए महत्वपूर्ण संचार सहायता प्रदान की। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित “विंग्स ओवर गैंजेस” ने काशी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में सैन्य विमानन के कौशल और क्षमता का प्रदर्शन किया।

पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए रेजिमेंट ने विमानकर्मियों, ग्राउंड कंट्रोलरों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए विश्वसनीय संचार नेटवर्क स्थापित किया। वैकल्पिक संचार व्यवस्थाओं से सुसज्जित बहुस्तरीय नेटवर्क ने पूरे हवाई प्रदर्शन के दौरान आवश्यक सूचनाओं के निरंतर आदान-प्रदान में सहायता की।

रेजिमेंट ने स्थानीय नागरिक प्रशासन के समन्वय से गंगा तट स्थित आयोजन स्थलों तक समर्पित ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी की व्यवस्था भी की। इससे बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति वाले क्षेत्र में नेटवर्क की क्षमता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ किया गया।

रेजिमेंट की सूक्ष्म योजना, तकनीकी दक्षता और टीम भावना ने हवाई प्रदर्शन के दौरान वॉयस एवं डेटा के सुचारु आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने और आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारतीय सेना के नेटवर्किंग और डेटा-केंद्रित कार्यप्रणाली पर बल को साकार करते हुए रेजिमेंट का यह योगदान भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और नागरिक प्रशासन के बीच विश्वसनीय संचार तथा प्रभावी समन्वय के महत्व को रेखांकित करता है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *