रिपोर्ट अनूप कुमार रिपोर्टर इन्चार्ज अयोध्या

MD NEWS Ayodhya
अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहर ‘बहूबेगम का मकबरा’ के प्रबंधन को लेकर एक अहम मोड़ आया है। मकबरे के चार्ज (प्रबंधन) की जिम्मेदारी एक बार फिर पुराने मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया को सौंप दी गई है। चार्ज दोबारा मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इस मौके पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।

स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने अशफाक हुसैन जिया का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में मकबरे का रख-रखाव और प्रशासनिक कार्य एक बार फिर बेहतर ढंग से संचालित होंगे इस खास अवसर पर स्थानीय समाजसेवी लब्लू जायसवाल, सलमान हैदर पार्षद राठ हवेली बिलाल संतोष दूबे फिरोज हुसैन अम्बाला पत्रकार अनूप कुमार पत्रकार शमशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे सभी ने नए कार्यकाल के लिए मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया को शुभकामनाएं दीं और परिसर के विकास व देखभाल में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
