रिपोर्ट:* अनुज कुमार एमडी न्यूज़ *प्रयागराज।*

हंडिया थाना क्षेत्र सैदाबाद के बीदा आसेपुर गांव में खेत में पैरा जलाने के दौरान आग लगने से बगल के खेतों में खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में दो किसानों की कुल 8 बिस्वा धान की फसल जलने से नुकसान हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, अमरनाथ वर्मा द्वारा खेत में पैरा जलाया जा रहा था। इसी दौरान आग ने बगल के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे धान की खड़ी फसल जल गई।इस घटना में गीता देवी पत्नी भूरे लाल शर्मा की लगभग 3 बिस्वा धान की फसल जलकर नष्ट हो गई, जबकि मुलायम पुत्र शंकरलाल यादव की लगभग 5 बिस्वा धान की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इस प्रकार दोनों किसानों की कुल 8 बिस्वा धान की फसल जलकर राख हो गई।धान की फसल नष्ट होने से प्रभावित किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों के लिए फसल उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन होती है। ऐसे में तैयार फसल का जल जाना उनके लिए चिंता का विषय बन गया है।पीड़ित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है, ताकि उन्हें इस नुकसान से राहत मिल सके।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed