
रिपोर्टर= रवि कुमार भट्ट वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ) MD NEWS बहुआयामी समाचार
(लखनऊ) U.P लखनऊ के चारबाग स्थित अम्बर होटल में आज दिनांक 26/10/2026 को भारतीय बेरोजगार पार्टी (BBP) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक माननीय विपिन द्विवेदी जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली।इस अवसर पर भारत के कोने-कोने से, सभी राज्यों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने माननीय विपिन द्विवेदी जी का जोरदार स्वागत किया और उनका मनोबल बढ़ाया।पार्टी का मुख्य नारा रहा:रोजगार हमारा अधिकार, रोजगार दो – हम युवा हैं, बेकार नहीं!”बेरोजगारी मुक्त भारत बनाना है!”राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी युवाओं के रोजगार, UGC Roll Back और SC/ST Act में संशोधन जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर देश भर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज को उसका हक और सम्मान दिलाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे।
