एमडी न्यूजमहिला मंडल ब्यूरों – शिवांगिनी अग्रवाल कानपुर-

दिनांक 26.10.2026 को वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आदी द्वारा हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल, वाल्मीकि आश्रम एवं नाना राव पार्क का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों को चेक किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी पॉइंट्स, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीवीआईपी आगमन के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर समय से उपस्थित रहने तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी और सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed