
रिपोर्ट : मोहम्मद अशफाक
md news बहुआयामी समाचार
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 2026 पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शरण प्रसाद के नेतृत्व में सीतापुर और लखीमपुर खीरी जनपद में भ्रमण, जनसंपर्क और जनसभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को संगठित कर शासन-सत्ता में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शरण प्रसाद ने कहा कि शोषित-वंचित समाज और बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा तथा विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन-सत्ता में प्रभावी भागीदारी के बिना इन वर्गों की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान कठिन है। समाज और देश के समग्र कल्याण के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा।
कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी जनपद के गोला क्षेत्र स्थित मुन्नू सिंह बैबहा में पहला आयोजन हुआ। इसके बाद मोहम्मदी क्षेत्र के पकरिया में दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में महाराज सीता पासी संगठन के अध्यक्ष महेश राजवंशी, पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार राजवंशी, लखनऊ जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पासी, लखीमपुर खीरी जिला अध्यक्ष लेखराम पासवान, जिला महासचिव सुशील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी ब्रज पाल पासी, मोहम्मदी विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, कस्ता विधानसभा अध्यक्ष जीतू पासी, सक्रिय कार्यकर्ता रोहित पासी, मुकेश पासी, हेमराज रावत और मौज पाल रावत सहित सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी चुनावों के मद्देनजर संभावित प्रत्याशियों को तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा शोषित-वंचित समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
