रिपोर्टर: नीलेश मौर्य | MD NEWS थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक अमेठी

जनपद में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। थौरी ग्राम सभा स्थित गोमती नदी घाट पर विसर्जन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

आस-पास के दायरे से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए यहीं लाई जा रही हैं। सभी मूर्तियों का विसर्जन इसी गोमती घाट पर किया जा रहा है।

घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और पुलिस बल तैनात है। ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के जयकारों के बीच भक्तों ने नम आंखों से माँ को विदाई दी।

विसर्जन के साथ ही घाट पर ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। घाट पर एक स्थान पर किशोरी लाल शर्मा के द्वारा भंडारा चलाया जा रहा है, जहां दूर-दूर से आ रहे भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

इस दौरान मौके पर सुरेश पासी सहित भारी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। भंडारे में हलुआ-पूड़ी और प्रसाद का वितरण लगातार चल रहा है और देर रात्रि तक विसर्जन और भंडारा चलने की उम्मीद है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *