रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
Md News बहुआयामी समाचार

गौरा गोंडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार झा जी तेजपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूरे कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीएम प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाली जनता के लिए बैठने, पानी, छाया और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं एसपी अभिषेक कुमार झा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को ब्रीफ किया और रूट डायवर्जन, ट्रैफिक प्लान और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

सीएम योगी के आगमन को लेकर गौरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *