




छाता (मथुरा)। तहसील छाता के गांव सांखी में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के विभिन्न मंदिरों में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की। जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में डॉ. हीरालाल, दीपचंद, सुखवीर, बालकिशन, करणपाल, प्रताप सिंह, देवी सिंह, नरेश सिंहपाल, कन्हैयालाल सहित हनुमान मंदिर के महंत जी महाराज तथा समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने गांव में धार्मिक सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
रिपोर्ट: कैलाश सिंह यदुवंशी
स्थान: छाता, मथुरा।
