रिपोर्टर= रवि कुमार भट्ट वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)

U.Pलखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर आज एक बड़ा कदम उठाया गया। लखनऊ हाई कोर्ट के वरिष्ठ एवं माने जाने अधिवक्ता कमलेश भट्ट ने अपनी पूरी अधिवक्ता टीम के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश में कोई ठोस कानून नहीं है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।एडवोकेट कमलेश भट्ट ने बताया कि यह ज्ञापन सिर्फ एक मांग पत्र नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू होने से अधिवक्ताओं को निर्भय होकर अपना कार्य करने का माहौल मिलेगा और न्याय प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।इस अवसर पर उनके साथ हाई कोर्ट लखनऊ के कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अधिनियम को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।धरना-प्रदर्शन की चेतावनीज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता कमलेश भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए नया नियम या अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं किया, तो उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष है और जल्द ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *