एमडी न्यूज़ बहुआयामी
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान

बरेली। रामपुर से
समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बरेली कॉलेज, बरेली स्थित मतगणना स्थल पहुंचकर शिक्षक MLC चुनाव की चल रही मतगणना प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की प्रगति और पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों तथा समाजवादी पार्टी के मतगणना अभिकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के साथ उनके प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब पाशा, एडवोकेट रामबहादुर, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष जयवीर यादव, संभल के जिला अध्यक्ष असगर अली सहित हाफिज नूरी, नासिर अली, उस्मान, नाजिम, अरशद पाशा, डॉ. मकतूब, रियाज और इंतजार खान समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक MLC चुनाव शिक्षकों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण चुनाव है, इसलिए मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न होनी चाहिए और शिक्षकों के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखते हुए पार्टी के अभिकर्ताओं से भी बातचीत की और प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली। मतगणना स्थल पर सांसद और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी से समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *