
रिपोर्ट यूसुफ
एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस(भीम) के तत्वाधान में भगवान वाल्मीकि करूणा उत्सव (प्रकट उत्सव) के अवसर पर विशाल प्रभात फेरी निकाली गई जिसका प्रारंभ मोहल्ला तोपखाना वाल्मीकि नगर से भाजपा नेता भारत भूषण जी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
प्रभात फेरी मोहल्ला तोपखाना से प्रारंभ होकर चरक वाली मस्जिद, मोहल्ला मदरसा कोना, अखुन खेलान, अस्तबल, मोहल्ला पक्का बाग, मोहल्ला झंडा, मोहल्ला बेल दरान, मोहल्ला हाथी खाना, मोहल्ला कुंडा से मिस्ठनगंज सराय गेट होती हुई वाल्मीकि धाम पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई, जहां सभा को संबोधित करते हुए भावाधस(भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को रामायण का दैनिक पाठ करना चाहिए जिससे हमें अपने कर्तव्य हमेशा याद रहे कि पिता,पुत्र पति और पत्नी, भाई का क्या कर्तव्य है
उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज का आसमानी ध्वज किसी धर्म या संप्रदाय का विरोध नहीं करता बल्कि यह भाईचारे और समानता का प्रतीक है इसे सर्व समाज को भी अपनाना चाहिए प्रभात फेरी का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ हर मोहल्ले में वाल्मीकि समाज ने मिष्ठान वितरण किया और भंडारो का आयोजन किया गया कल 27 को बिलासपुर में और 28 को रामपुर में शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है
इस अवसर पर बाबू लाल भील, धर्म कुमार वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, आनंद कुमार वाल्मीकि, एस लाल बबलू, कैलाश एकलव्य, राजपाल भारती ,रामगोपाल कटारिया, राकेश तेजा, दिनेश बाबर, शानू कटारिया, विमल राज, जितेंद्र तूफानी, मनोज कुमार, अजीत कुमार अतुल भारती, राजू अंबेडकर, कमल अंबेडकर, डी• के भारती, रामपाल सिंह आदि ने स्वागत किया
और नेतृत्व एकलव्य वाल्मीकि, अभिषेक बाबू, शरद राज, विनय चौधरी, सुमित चौहान, वर्षित चौहान, यश सेठ, यशवीर सिंह, अर्पित सिंह, रितेश एकलव्य, कार्तिक वाल्मीकि आदि ने किया।
