रिपोर्ट संदीप धुरिया
जिला जालौन
जालौन। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामपुरा थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी में अज्ञात चोरों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रोशनदान काटकर घरों में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए।
सुबह चोरी की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
स्थान: हनुमान गढ़ी, थाना रामपुरा, जिला जालौन।


3 views
