तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
एम डी न्यूज।
देवा, बाराबंकी। विश्व प्रसिद्ध देवा मेले की शुरुआत के साथ ही देवा-चिनहट रोड पर आवागमन काफी बढ़ गया है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। उन्होंने बताया कि देवा-चिनहट रोड पर उमरी गेट के ठीक सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।

धर्म कुमार यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है –
देवा चिनहट रोड उमरी गेट के सामने सड़क पर बने गड्ढे कर रहें बड़ी दुर्घटना का इंतजार। देवा मेला चालू। आवागमन बढ़ा। संबंधित विभाग की आँखे बंद। मौत मांग रहे सड़क के गड्ढे। इसी तरह देवा चिनहट रोड पर कई जगह बने हैं गड्ढे।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के चलते रोजाना हजारों वाहन इस रोड से गुजरते हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, रात के समय तो खतरा और भी बढ़ जाता है।राहगीर कई जगहों पर बने गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता।जिससे तमाम लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

चेयरमैन धर्म कुमार यादव व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मेले को देखते हुए देवा-चिनहट रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका जा सके।
