ब्रेकिंग न्यूज़

एमडी न्यूज़ समाचार
ब्यूरो चीफ अर्सलान अहमद पिरान कलियर हरिद्वार की खास रिपोर्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।अधिकारियों के अनुसार बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि जनपद में कुल 48,320 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 25,239 और इंटरमीडिएट के 23,081 परीक्षार्थी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद में 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 17 एकल और 109 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने बताया कि परीक्षाओं को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *