माता काली शक्तिपीठ छछऊ धाम से निकली भव्य नारियल विसर्जन यात्रा, 21 हजार एक नारियल विसर्जित

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता काली शक्तिपीठ छछऊ धाम से श्रद्धा और भक्ति के बीच भव्य नारियल विसर्जन यात्रा निकाली गई। माता काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा छछऊ धाम से प्रारंभ होकर कछला गंगा घाट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ 21 हजार एक नारियलों का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर शक्तिपीठ के महंत मुकेश पुजारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नारियल विसर्जन यात्रा के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परंपरा माता काली के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास से जुड़ी है। श्रद्धालु मनोकामनाओं एवं धार्मिक संकल्पों के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर नारियल विसर्जित करते हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता काली के जयकारे लगाते हुए गंगा घाट की ओर रवाना हुए। आयोजन में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था के प्रति समर्पण का संदेश देखने को मिला।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखी। कछला गंगा घाट पर 21 हजार एक नारियलों के विसर्जन के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *