बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 28 अक्टूबर

मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह को मिली जीत के बाद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में बार एसोसिएशन मोहम्मदी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न मिश्रा ‘पिंकू’ सहित तमाम अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस जीत पर प्रसन्नता जाहिर की।


कांति सिंह की जीत को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की मुबारकबाद दी। चुनाव परिणाम के बाद अधिवक्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं ने कांति सिंह की जीत को खुशी का अवसर बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस जीत से समाजवादी पार्टी के समर्थकों और अधिवक्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *