एमडी न्यूज रिपोर्टर गोंडा – अजीत यादव

धानेपुर, गोंडा। धानेपुर थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी से संबंधित 4,210 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताराचन्द पासवान पुत्र स्वर्गीय रामबदल निवासी नैपुरिया, थाना धानेपुर और कमलेश वर्मा पुत्र हरिराम वर्मा निवासी निसारूपुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में धानेपुर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4,210 रुपये बरामद किए। इस मामले में थाना धानेपुर में मु0अ0सं0 349/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय गोंडा भेज दिया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, ताराचन्द पासवान के खिलाफ गोंडा और बलरामपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कमलेश वर्मा के खिलाफ भी धानेपुर, इटियाथोक और मोतीगंज थानों में चोरी, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रिपुरारी मिश्रा, हेड कांस्टेबल सत्यपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव, शिवम मिश्रा और कांस्टेबल निखिल राठौर शामिल रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *