कानपुर में आधी रात सड़कों पर उतरे अधिकारी, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणरोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर MD NEWS बहुआयामी समाचार कानपुर में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बजरिया थाना क्षेत्र में पैचवर्क, समतलीकरण और फिनिशिंग की जांच की गई। वहीं, चुन्नीगंज से राजीव पेट्रोल पंप मार्ग पर डामरीकरण और सड़क को यातायात के लिए सुगम बनाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा, CM-GRID योजना के तहत सेल टैक्स रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित फर्म और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

ByMultidimensional News

Oct 29, 2026

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *