अयोध्या:84 कोसी परिक्रमा मार्ग में शामिल मवई से नेवरा,सिपहिया और कोटवा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र में मिट्टी खनन और निर्माण कार्यों में लगे अनियंत्रित मिट्टी भरे डंपरों की आवाजाही के बाद इस सड़क की हालत अत्यंत जर्जर और जानलेवा हो चुकी है।डंपरों से फैली मिट्टी व धूल हादसे का सबब बनती जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार,सड़क पर मिट्टी लादकर गुजरने वाले डंपरों से गिरी मिट्टी और उसके बाद हुए गड्ढों के कारण पूरी सड़क फिसलन भरी और ऊबड़-खाबड़ हो गई है।धूल और कीचड़ की वजह से राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बाइक और ऑटो-रिक्शा पलटने से,कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है सड़क की खस्ताहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।अनियंत्रित होकर पलटे वाहन गड्ढों और मिट्टी में फिसलकर कई बाइक और ऑटो-रिक्शा पलट चुके हैं।गंभीर चोटें: इन हादसों में आधा दर्जन से अधिक राहगीर चुटैल हो चुके हैं।दुर्घटना में घायल राहगीर के पैर हड्डी टूटने (फ्रैक्चर)होने जैसी समस्याएं।
84 कोसी परिक्रमा मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के बावजूद इस मार्ग की अनदेखी से स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि डंपरों के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगाई जाए और सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि जान-मान के नुकसान से बचा जा सके।

अनिल यादव

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed