आज लखनऊ में अपने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड से मानक नगर स्टेशन रोड (सेठ धन्नू मल मुख्य मार्ग) पर नवनिर्मित मार्ग प्रकाश कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को समर्पित इस जनसुविधा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षित आवागमन एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था से रात्रि के समय आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा तथा स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

जनसुविधाओं का विस्तार, बेहतर आधारभूत संरचना का निर्माण और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर भाजपा नेता मान सिंह जी, पूर्व महापौर, लखनऊ, संयुक्ता भाटिया जी, क्षेत्रीय पार्षद संध्या मिश्रा जी, पार्षद नरेंद्र पाल जी, पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत जी, अशोक तिवारी जी, राकेश श्रीवास्तव जी, सचिन वैश्य जी, सुमित शुक्ला जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रवि कुमार भट्ट वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed