रिपोर्ट संदीप धुरिया
जालौन। उरई पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान अधिकारियों ने यातायात जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे नवंबर माह में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट के इस्तेमाल और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया जाएगा।
अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर अपनाने की अपील की।

3 views
