रिपोर्ट संदीप धुरिया
कालपी में अधिवक्ता के अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार को बीते दिन कार सवार बदमाश अगवा कर ले गए थे। काफी तलाश के बाद कानपुर में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधिवक्ता के अपहरण को लेकर बेटे ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। घटना की खबर फैलते ही कालपी में अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। हालात को देखते हुए तीन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


3 views
