बाराबंकी। सफेदाबाद थाना क्षेत्र के केवाड़ी मोड़ स्थित मयूर फिलिंग सेंटर पर किसान के साथ हुई तेल में हेराफेरी व अभद्रता के मामले को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों में भारी रोष है। संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम व पोस्ट गदिया निवासी किसान रितेश कुमार पुत्र राजाराम के साथ दिनांक 25/26 अक्टूबर को मयूर फिलिंग सेंटर पर लगभग 2 लीटर तेल कम दिया गया। पीड़ित की बाइक में पहले से 2 लीटर तेल था, फुल टंकी कराने पर कर्मचारी ने 8.99 लीटर तेल डालना बताया, जबकि नापने पर मात्र 8.50 लीटर ही निकला। तेल चेक करने को कहने पर मैनेजर ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। बाद में डायल 112 पुलिस के सामने चेक करने पर भी तेल कम पाया गया।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने ज्ञापन में मांग की है कि मयूर फिलिंग सेंटर के साथ-साथ जनपद बाराबंकी में जितने भी पेट्रोल पम्प भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, तेल में हेराफेरी कर रहे हैं, उन सभी पेट्रोल पम्पों की नाप-तौल, खाद्य एवं पूर्ति और विधिक माप विज्ञान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी बाराबंकी ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। तत्काल टीम गठित कर जांच करवाई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आशीष यादव बंकी ब्लॉक अध्यक्ष,
अर्जुन यादव ब्लॉक सचिव,आकाश यादव ब्लॉक प्रभारी,सूरज यादव सूरज कुमार अभिषेक गौतम दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

कृष्णानंद वर्मा

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed