रिपोर्ट तनवीर अहमद हरगाँव ब्लाक
MD News बहुआयामी समाचार

सीतापुर। जनपद में नगर पंचायत
हरगांव क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का बेलगाम संचालन राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए खतरा बनता जा रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसी से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर पंचायत की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्ट्रीट लाइट झुककर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार हरगांव
क्षेत्र में भूसी और लकड़ी से लदे ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन लगातार जारी है। निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादकर
प्या शु सेन्टरला
चलने वाले इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुधवार की घटना ने एक बार फिर ओवर लोड वाहनों के संचालन पर
प्रभावी नियंत्रण न होने की स्थिति उजागर कर दी है।
नागरिकों का कहना है कि यदि क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट में विद्युत आपूर्ति चालू होती तो करंट फैलने से गंभीर हादसा हो सकता था। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसे वाहनों का संचालन चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने परिवहन विभाग सहित सम्बन्धित अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते इन वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागों की होगी।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *