
रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
Md News बहुआयामी समाचार
मनकापुर से 7 बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके रमापति शास्त्री की ताकत मंच की भाषणबाजी नहीं, बल्कि जमीन पर उनकी पकड़ है।
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भले ही सोशल मीडिया पर चुटकी ली जा रही हो, लेकिन मनकापुर की जनता इस हकीकत को जानती है कि रमापति शास्त्री का 7 बार विधायक बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
जनता के बीच मजबूत पकड़ का नतीजा है 7 बार की जीत –
आज के दौर में एक बार विधायक बनना मुश्किल है, वहां रमापति शास्त्री जी 7 बार से मनकापुर की जनता का भरोसा जीत रहे हैं। इसके पीछे उनकी भाषण कला नहीं, बल्कि जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़, सरल स्वभाव और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने की लोकप्रियता है।
वे मंच से तेज-तर्रार भाषण भले न देते हों, लेकिन मनकापुर का बच्चा-बच्चा जानता है कि उनका विधायक जमीन से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी मनकापुर में उनके किले को भेद नहीं पाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी उन्होंने बिना घबराए अपनी पूरी बात रखी, जो उनके अनुभवी और दृढ़ व्यक्तित्व को दर्शाता है।
विरोधी मंच के एक वीडियो पर राजनीति कर सकते हैं, लेकिन मनकापुर की जनता 7 बार अपना फैसला सुना चुकी है – कि उनका नेता रमापति शास्त्री ही हैं।
