बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे थे वाहन, खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

जालौन। जिले में अवैध खनिज परिवहन और दस्तावेजों के बिना संचालित वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को ग्राम भिटारा के पास एसडीएम राकेश सोनी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जरूरी वैध प्रपत्र नहीं मिलने पर छह ट्रक-डंपरों को पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन, खनिज विभाग, सहायक क्षेत्रीय परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने वाहनों के दस्तावेज खंगाले। जांच में छह वाहन नियमों के अनुरूप कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली जालौन के सुपुर्द कर दिया गया।

पकड़े गए वाहनों के नंबर UP93BT4578, MP32HA0338, UP92AT4399, UP92AT2665, UP93BT5469 और UP92AT4716 हैं।

एसडीएम राकेश सोनी ने संबंधित खनिज अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी और वाणिज्य कर अधिकारी को पत्र भेजकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में खलबली मच गई है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग जांच के बाद इन वाहनों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

जालौन रिपोर्ट संदीप धुरिया

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *