एम डी न्यूज़ बरेली
रिपोर्टर गौरव सक्सेना
बरेली में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी चल रही है। जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 16 से 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना से देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, जन कल्याण कारी नीतियों और सार्वजनिक सुविधाओं की योजना बनाने में मदद में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से स्वगणना में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मई-जून के दौरान जिले में मकानों की सूची बनाने और उनकी गणना का काम हुआ था। इसमें लोगों का सहयोग मिला। उन्होंने नागरिकों और जनगणना में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। स्वगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल sc.census.gov.in तय किया गया है। जिले के लोग इस पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली पहचान संख्या संभालकर रखें। प्रगणक के घर पहुंचने पर उन्हें यह संख्या देनी होगी, ताकि दर्ज जानकारी की जांच हो सके।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।


