रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो

md news बहुआयामी समाचार

फतेहपुर यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में यातायात प्रभारी श्री केसरी यादव द्वारा प्लेवे स्कूल, शादीपुर, फतेहपुर तथा टीएसआई श्री बृजेन्द्र कुमार राय द्वारा सुखदेव इंटर कॉलेज, खागा में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई एवं यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

यातायात पुलिस फतेहपुर द्वारा आमजन एवं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। समस्त नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *