
रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो
md News बहुआयामी समाचार
फतेहपुर में आज 05/11/26 प्रातः 7 बजे डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में दीपमालिका उत्सव के पूर्व समाजसेवी व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा राधानगर के 6,बक्सपुर के 8, सथरियांव में 5 कुल 19 जरूरतमंद,दिव्यांग,वृद्धजन व निराश्रित महिलाओं को लाई, गट्टा,पट्टी,मिठाई व मोमबत्तियां देकर उन्हें थोड़ी सी मिठास व खुशी देने का अल्प प्रयास किया।इस अवसर पर अरुण यादव सभासद,राजोल सेन एवं प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव व अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
2 views
